{"_id":"6a6fb44a565df43ab4024c4d","slug":"youth-sister-and-mother-attacked-over-old-enmity-aligarh-news-c-2-gur1004-1034746-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुरानी रंजिश में युवक, बहन और मां पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुरानी रंजिश में युवक, बहन और मां पर हमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक, उसकी बहन और मां पर हमला किया गया। आरोपियों ने मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक के अनुसार वह बाइक से जा रहा था। तभी अतुल, विकास, सतेंद्र और अंकुश ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों हमला किया। आरोप है कि शोर सुनकर बचाने आई बहन और मां के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने बहन के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए।
जाते समय उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि यह हमला वर्ष 2023 में पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की रंजिश में किया गया। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने का दावा किया है। बन्नादेवी के क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।