फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth from Sumera dies in road accident in Ghaziabad

Aligarh: गाजियाबाद के सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
सार

अलीगढ़ में सुमेरा का छात्र जम्मू-कश्मीर से घूम कर लौट रहा था। जैसे ही वह गाजियाबाद पहुंचा तो रोड के एक तरफ कार लगाकर अपने बहन भाइयों से मिलने के लिए उतरा। उतरकर वह चलने लगा, तभी एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth from Sumera dies in road accident in Ghaziabad
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुमेरा के एक युवक की गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि अनुराग (22) पुत्र राजकिशोर शर्मा निवासी सुमेरा आईआईएमटी अलीगढ़ में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। 13 जनवरी को वह अपने दोस्तों के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गया था।

विज्ञापन


वहां से घूमकर वह 15 जनवरी शाम लगभग सात बजे गाजियाबाद पहुंचा तो रोड के एक तरफ कार लगाकर अपने बहन भाइयों से मिलने के लिए उतरा। उसने साथियों से कहा कि वहां उसके भाई-बहन रहते हैं, उनसे मिलकर आता हूं। जैसे ही वह उतरकर चलने लगा, तभी एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके साथियों ने इसकी सूचना पिता राजकिशोर शर्मा को दी। सूचना पर राजकिशोर शर्मा व उनकी पत्नी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग तीन भाई और एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन काजल (25) बीएससी करने के बाद दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही है। दूसरा भाई तनु शर्मा (19) बीए में पढ़ रहा है। तीसरा विष्णु (17) कक्षा दस का छात्र है। जैसे ही मौत की सूचना गांव में आई तो मातम छा गया। बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे उसका शव जैसे ही गांव में आया लोगों का रोना बिलखना शुरू हो गया। उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दशहरा पर काली की भूमिका अदा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed