{"_id":"66e635826aabd9351e01ff84","slug":"youth-from-kalyanpur-dies-in-faridabad-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101457-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कलियानपुर के युवक की फरीदाबाद में मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कलियानपुर के युवक की फरीदाबाद में मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 15 Sep 2024 06:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:46 AM IST
सार
कुमरपाल सिंह फरीदाबाद की हार्डवेयर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। फैक्टरी में काम करते वक्त वजनदार वस्तु उनके ऊपर गिर गई इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुम्मेर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ के कलियानपुर रानी निवासी युवक फरीदाबाद में काम करता था। वजनदार वस्तु ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव कलियानपुर रानी निवासी सुम्मेर सिंह 30 वर्ष पुत्र कुमरपाल सिंह फरीदाबाद की हार्डवेयर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। 13 सितंबर को फैक्टरी में काम करते वक्त वजनदार वस्तु उनके ऊपर गिर गई इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 14 सितंबर को गांव में शव पहुंचा। जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी समेत कई लोगों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन