{"_id":"663aa801998f850c9c0f2434","slug":"youth-dies-due-to-bike-collision-aligarh-news-c-2-1-ali1010-386629-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 08 May 2024 03:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
गांव अंडला में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अंडला निवासी 38 वर्षीय उमेश गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसा होते ही बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग निकले।
खबर पाकर परिवार वाले उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उमेश गुप्ता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह दो भाइयों में छोटे थे। अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को बिलखता छोड़ गए हैं।