{"_id":"6581eb3a147286d288060897","slug":"youth-dies-after-being-cut-off-from-train-aligarh-news-c-117-1-sali1021-313-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
मंगलवार को गौधा स्टेशन से 300 मीटर दूर सूरजपुर के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अवनेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह उम्र 22 वर्ष निवास चन्दऊआ थाना पाली मुकीमपुर मंगलवार की सुबह अपने घर से नाराज होकर गौधा रेलवे स्टेशन पर आ गया। वहां से डिबाई की तरफ जाने के लिए रेल की पटरी पर चल कर सूरजपुर के पास पहुंचा।
इसी बीच अलीगढ़ से आ रही लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पहचान कराई गई, तो उसकी मौसी ग्राम सूरजपुर में ही रहती हैं, उन्होंने उसके बड़े भाई को गोद ले रखा था। वह भी मौके पर आ गया, उसने शव की पहचान अवनेश कुमार के रूप में की। सूचना परिवार वालों को दी गई। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को परिजनों को सौंप दिया। अवनेश तीन भाईयों में सबसे छोटा था। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद