फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth beaten as corona infected

युवक को कोरोना संक्रमित बताकर पीटा

Sun, 10 May 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten as corona infected
मारपीट में घायल सराय रहमान निवासी मोहम्मद समद। - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला के एक मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार की रात एक युवक को पांच युवकों ने कोरोना संक्रमित बताते हुए पीट दिया। मामले में पांचों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, युवक की इस तरह गैर समुदाय के युवकों द्वारा पिटाई किए जाने की खबर पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष परवेज खान मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

मो. समद पुत्र लाइक उर रहमान निवासी सराय रहमान के मुताबिक उसका मोहल्ला हॉटस्पॉट होने के कारण वहां सभी दुकानें बंद हैं। इसलिए शुक्रवार रात तबियत खराब होने पर वह ईनो लेने पैदल-पैदल पड़ोस के शिवपुरी मोहल्ला में एक मेडिकल स्टोर पर गया था। वहां पहले से खड़े युवकों ने उसे कोरोना संक्रमित बताकर टोका और मोहल्ले में आने पर भला बुरा कहा। इसी बात पर इसी बात पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव को आए लोगों को कोरोना संक्रमित बताते हुए पीछे हटा दिया। अचेत हालत में छोड़कर भाग गया। इलाके के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हमलावरों के खिलाफ पहचान के आधार पर सौरभ, सूरज, सिद्धार्थ, यश अग्रवाल, कपिल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर सभी नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश जारी है। इस मामले में उसे देखने पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष परवेज खान ने कहा है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इसी तरह जमीरउल्लाह ने भी गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed