फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena Leader Brother Sundar Raghav Arrested

अलीगढ़: विवादित टिप्पणी मामले में सचिन राघव के भाई सुंदर ने थाने में दी गिरफ्तारी, रिपोर्ट में 13 लोग नामजद

Tue, 22 Sep 2026 01:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 22 Sep 2026 01:41 PM IST
सार

अलीगढ़ में वाल्मीकि समाज पर विवादित टिप्पणी को लेकर दर्ज केस में क्षत्रिय करणी सेना नेता सचिन राघव के भाई सुंदर राघव ने बन्नादेवी थाने में गिरफ्तारी दी, पुलिस ने 13 नामजद में से एक को पकड़कर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
Karni Sena Leader Brother Sundar Raghav Arrested
सुंदर राघव गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

वाल्मीकि समाज पर विवादित टिप्पणी के मामले में क्षत्रिय करणी सेना नेता सचिन राघव के भाई सुंदर राघव को बन्नादेवी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को सुंदर राघव खुद पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


वाल्मीकि समाज की ओर से सुंदर राघव समेत 13 लोगों के खिलाफ बन्नादेवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को समाज की ओर से पंचायत कर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ाया। एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार, सुंदर राघव से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में नामजद बाकी 12 आरोपियों की भूमिका की भी जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सचिन पर हमले की जांच भी जारी
सचिन राघव पर हुए हमले की जांच भी पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि हमले के मामले में सामने आए लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed