फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Your Meyer will be up front tomorrow afternoon

कल दोपहर तक सामने होंगे आपके मेयर, अध्यक्ष

Thu, 30 Nov 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Your Meyer will be up front tomorrow afternoon
मतगणना स्‍थल का मुआयना करते एसएसपी राजेश पांडेय।  - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ नगर निगम के मेयर व पार्षद, अतरौली और खैर नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद, नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य शुक्रवार को जनता के सामने होंगे। चुनाव के नतीजे कल दोपहर तक आ जाएंगे। प्रत्याशियों का मानसिक तनाव चरम पर है। कहीं पूजा पाठ तो कहीं राजनीतिक समीकरणों का जोड़तोड़ लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक दिसंबर को मतगणना सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। मतगणना से संबंधित व्यवस्थाएं, बैरीकेडिंग, टैंट आदि और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं गुरुवार शाम तक कर ली जाएंगी, जिनका जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद निरीक्षण करेंगे। डीएम ने प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों की ड्यूटी प्रभारी अधिकारी के रूप में लगा दी है।
विज्ञापन


नगर निगम अलीगढ़ व नगर पंचायत पिलखना, हरदुआगंज, कौड़ियागंज, जलाली व विजयगढ़ की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में होगी, जिसके लिये तीन प्रभारी अधिकारी बनाये गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह मतगणना स्थल के संपूर्ण क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। एसडीएम कोल डा. पंकज कुमार वर्मा मतगणना क्षेत्र के आंतरिक क्षेत्र पर निगाह रखेंगे। अपर एसडीएम कोल अनिल त्रिपाठी धनीपुर मंडी के मुख्य द्वार की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील अतरौली के अंतर्गत आने वाले निकाय क्षेत्र की मतगणना केएमवी इंटर कालेज अतरौली में होगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मतगणना स्थल के संपूर्ण क्षेत्र पर नजर रखेंगे। तहसील इगलास के अंतर्गत आने वाले निकाय क्षेत्रों की मतगणना शिवदान सिंह इंटर कालेज इगलास में होगी। यहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा के हवाले मतगणना स्थल के संपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी है। तहसील खैर के अंतर्गत आने वाले निकाय क्षेत्र की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति खैर में होगी और विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी दिलीप कुमार मतगणना स्थल के प्रभारी रहेंगे।


मतगणना स्थल पर देखी सुरक्षा व्यवस्‍था
मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था के खाके को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को एसएसपी राजेश पांडेय धनीपुर मंडी पहुंचे, जहां चार्ट के आधार पर एसपी सिटी व एसपी क्राइम को फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को धनीपुर मंडी में मतगणना होनी है, इसके लिए वहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे। ऐसे किसी व्यक्ति को अंदर न आने दिया जाए, जिसके पास मतगणना स्थल का पास न हो। इतना ही नहीं गड़बड़ी करने वालों पर भी सख्ती से नजर रखी जाए। इन सब की सुरक्षा का खाका एसपी क्राइम, एसपी सिटी ने तैयार कर लिया था। जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए एसएसपी राजेश पांडेय मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed