{"_id":"65c90703acb4c9451f0bee07","slug":"young-man-murdered-and-his-body-burnt-along-with-bike-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक की हत्या कर शव बाइक सहित जलाया, अनैतिक संबंधों में मर्डर होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक की हत्या कर शव बाइक सहित जलाया, अनैतिक संबंधों में मर्डर होने की आशंका
Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
सार
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव खंडेहा के जंगल में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के ऊपर जली हुई बाइक पड़ी थी, शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर कर दिए।
विज्ञापन
जली हुई बाइक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के गांव पारसोली निवासी एक युवक की हत्या कर शव बाइक सहित जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे एक महिला के साथ अनैतिक संबंध होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
11 फरवरी सुबह थाना टप्पल क्षेत्र के गांव खंडेहा के जंगल में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के ऊपर जली हुई बाइक पड़ी थी, शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर कर दिए।
विज्ञापन
शव की पहचान मथुरा जिले के बाजना क्षेत्र के गांव पारसोली निवासी सहीराम के रूप में हुई है। सहीराम (40) गांव के राधाचरण के पुत्र और उनके पांच पुत्रों में चौथे नंबर के थे। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। जानकारी में आया है कि सहीराम की शादी नहीं हुई थी और वह अकेले रहते थे।
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके संबंध होने की बात भी सामने आई है। सीओ खैर रंजन द्विवेदी ने बताया कि बाइक सहित जला हुआ शव मिला है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। एक महिला के साथ उसके संबंध होने की बात सामने आ रही है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।