फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man faces threat to life from his wife and her lover

Aligarh News: युवक को अपनी पत्नी व उसके प्रेमी से जान का खतरा

Fri, 23 Aug 2024 06:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Young man faces threat to life from his wife and her lover
क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पत्नी के अन्य युवक के साथ संबंध होने, घर से आभूषण व नकदी लेकर मायके जाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवक के अनुसार उसकी शादी बरेली जिले के एक गांव से हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा भी है। पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं होने के बाद उसे काफी समझाया गया। युवक फौज में नौकरी करता है। जिसके चलते गांव में आना जाना कम होता है। इसी बीच पत्नी ने शिवम चौधरी नाम के युवक से संबंध बना लिए। जब पीड़ित को जानकारी हुई तो पत्नी से पूछताछ की। इस पर पत्नी गालीगलौज करते हुए घर से सोने, चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये की नकदी लेकर अपने मायके चली गई। इस दौरान युवक हरिद्वार से कांवड़ लेने गया हुआ था। जब पत्नी के जाने की जानकारी हुई तो युवक अपनी ससुराल गया। ससुराल पक्ष द्वारा पुलिस को बुला लिया गया। वहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उसके बाद कई नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। युवक ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी से जान का खतरा बताते हुए व अपने बच्चों से न मिलने देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed