{"_id":"65df9f974a875a9c660d532b","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100462-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Thu, 29 Feb 2024 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:33 AM IST
सार
युवक ने रात करीब नौ बजे गांव से बाहर श्मशान वाले रास्ते पर नीम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। खेतों की ओर से आ रहे कुछ लोगों की नजर लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने कस्बे में आकर खबर दी।
विज्ञापन
मृतक युवक योगराज सिंह उर्फ भूरा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कस्बा निवासी एक युवक ने 27 फरवरी की रात पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
23 वर्षीय योगराज सिंह उर्फ भूरा ने रात करीब नौ बजे गांव से बाहर श्मशान वाले रास्ते पर नीम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। खेतों की ओर से आ रहे कुछ लोगों की नजर लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने कस्बे में आकर खबर दी।
विज्ञापन
इस पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की पहचान होते ही उसके परिवार वालों को भी खबर दी गई, तो वह भी रोते हुए भागकर मौके पर पहुंचे। योगराज की मौत से उनके भाई गुड्डू, सुमित, अनुज और मां गुड्डी देवी का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन