फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man commits suicide after killing a girl

Aligarh: दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लाइव वीडियो बनाकर दी जान, खंडहर में मिली युवती की लाश

Sat, 14 Mar 2026 12:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 12:30 PM IST
सार

पुलिस जांच व पूछताछ में युवती के पिता ने बताया कि वह कुछ समय से बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे और उसके लिए रिश्ता भी देख लिया था। इसी बात की जानकारी युवक को होने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद यह घटना सामने आई।

विज्ञापन
Young man commits suicide after killing a girl
इसी खंडहर में मिली युवती की लाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में 13 मार्च को प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने दिल्ली हावड़ा रूट के रेलवे ट्रैक पर लाइव वीडियो बनाते हुए ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही गांव में दो मौतों की खबर से सनसनी फैल गई। युवती का अर्द्धनग्न शव 14 मार्च सुबह गांव के बाहर खंडहर मकान से बरामद किया गया। 

विज्ञापन


युवती के पिता ने 13 मार्च को शशिकूपर के खिलाफ यह तहरीर दी थी कि आरोपी उसकी 20 वर्ष की बेटी को फुसलाकर ले गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शशि कपूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। शाम पांच बजे के आसपास खबर मिली कि शशिकूपर ने गांधीपार्क क्षेत्र में गांव भदेसी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जान देने से पहले उसने अपने भाई सतेंद्र को वीडियो कॉल कर यह बताया है कि युवती मर गई है। अब वह भी जान देने जा रहा है। 
विज्ञापन


इस जानकारी पर एक तरफ गांधीपार्क पुलिस ने शशिकपूर के शव को भदेसी के पास से जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवती के शव की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद शनिवार सुबह ग्रामीण की मदद से युवती का अर्द्धनग्न शव गांव के बाहर एक खंडहर मकान में मिला। इसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे। युवती के शव का पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। बाकी परिवार की ओर से दर्ज कराए गए युवती को फुसलाकर ले जाने के मामले को मृत युवक शशिकपूर के खिलाफ ही हत्या में तरमीम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन युवती की शादी की कर रहे थे तैयारी 
पुलिस जांच व पूछताछ में युवती के पिता ने बताया कि वह कुछ समय से बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे और उसके लिए रिश्ता भी देख लिया था। इसी बात की जानकारी युवक को होने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद यह घटना सामने आई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक जब युवती को फुसलाकर ले गया तो उसने साथ जाने की जिद की होगी। या फिर युवती पर किसी तरह का दबाव बनाया होगा। उसके विरोध पर युवक ने पहले उसकी हत्या कर दी। फिर खुद जान दे दी।  मृत युवती सात भाई-बहनों में सबसे छोटी और परिवार की लाडली थी। परिजनों के अनुसार सभी उससे बेहद स्नेह करते थे, लेकिन उसकी इस तरह हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मुंह में ठुंसा मिला कपड़ा, दुष्कर्म का अंदेशा
पुलिस जब सुबह युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंची तो उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसका पहना हुआ कपड़ा ही मुंह में ठुंसा हुआ था। इधर, पैनल के जरिये जब पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें अंदेशा जाहिर किया गया कि युवती के साथ युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इसी अंदेशे के चलते स्लाइड सुरक्षित रखी गई है। वहीं रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ में उसके चेहरे पर खरोंच व हुज्जत से आने वाली चोटों के निशान हैं, जो ये बात जाहिर कर रहे हैं कि युवती ने इस सबका विरोध किया होगा। इसी से चोटें आई हैं।

युवक ने किया था वीडियो वायरल
युवक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था और फोन पर अपने भाई से बात करते हुए कहा कि उसने लड़की का खेल कर दिया है, अब जान दे रहा है। पुलिस जांच में युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

युवती के पिता की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। युवक का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मिला था, जबकि युवती का शव शनिवार सुबह खंडहर मकान में मिला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के अंदेशे व हत्या की पुष्टि हुई है। चूंकि आरोपी युवक ने आत्महत्या कर ली। इसलिए बाकी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उसके साथ अन्य कोई शामिल था या नहीं। ये जांच में उजागर होगा।- कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed