फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   yogi Adityanath have no ability to administration, says Chaudhry Sunil Singh

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, कहा- 'बे-पेंदी का लोटा हैं सीएम योगी आदित्यनाथ'

Mon, 03 Dec 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 03 Dec 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
yogi Adityanath have no ability to administration, says Chaudhry Sunil Singh
चौधरी सुनील सिंह - फोटो : अमर उजाला
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बे-पेंदी के लोटा हैं। उनमें राज-काज करने की सलाहियत नहीं है, बल्कि उन्हें पूजा-पाठ करना चाहिए। सोमवार को सुनील सिंह एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजरंगबली हनुमान जी को योगी कुछ भी बता सकते हैं। जिस तरह हनुमान जी को उन्होंने दलित बताया है। वे लक्ष्मण जी और सीता जी की जाति भी बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर श्री राम जी का क्षत्रिय होना कहीं ना लिखा होता, तो उनकी भी कोई दूसरी जाति बता दी जाती। 
विज्ञापन


भाजपा हमेशा जाति धर्म के नाम पर वोट लेती आती रही है। यही इसका शगल रहा है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में रावण को भी किसी जाति के खांचे में फिट कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में नोट और वोट बटोरने का खेल खेला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में न मंदिर बन रहा है और न ही बनेगा। सिर्फ ड्रामा ही होता रहेगा। अयोध्या में नोट और वोट बटोरने का खेल खेला जा रहा है। पूजा पाठ करना एक निजी मामला है, इसको लेकर ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए। अगर अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल या विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बन जाता तो इससे हजारों  युवा लाभ ले रहे होते। 

सुनील सिंह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति बंद होनी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा को आरक्षण दे दिया। हो सकता है कल पंजाब पंजाबियों को गुजरात सरकार गुजरातियों को आरक्षण दे दे, जो देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। वास्तव में आरक्षण अगर किसी को मिलना चाहिए तो वे किसान के बच्चे हैं। इसलिए मराठा आरक्षण का विरोध करते हैं। 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुर्गे तले तेल में पूड़ी को तलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए। कहा, चुनाव के वक्त ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बड़ा क्यों हो जाता है, जबकि देश में और भी शैक्षणिक संस्थाएं हैं। यूनिवर्सिटी में गुणात्मक शिक्षा को लेकर आवाज नहीं उठाई गई बल्कि वैमनस्यता और नफरत फैलाने की बात ज्यादा कहेगी। 

कभी जिन्ना की तस्वीर तो कभी पोस्टर को लेकर अलग रंग देने की कोशिश की गई। इसमें साजिश की बू आती है। कहीं कोई प्रायोजित व्यक्ति ऐसा तो नहीं करता है। यह भी मुमकिन है कि सांसद सतीश गौतम टिकट कटने के डर से यूनिवर्सिटी में मुद्दा उछलवाते हों। 

अलीगढ़ जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, लेकिन गांव-गांव में लोगों के यहां शौचालय नहीं बने हैं। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष बाबा देवानंद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तोमर, जसविंदर सिंह, लोकेश तिवारी, रामनिवास तिवारी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed