फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yamaha Express-Way collided with a tractor-trolley bus, killing three

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई वॉल्वो बस, तीन की मौत

Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Yamaha Express-Way collided with a tractor-trolley bus, killing three
एक्सप्रेस-वे पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी वॉल्वो बस। - फोटो : Amar Ujala
आगरा से नोएडा जा रही वॉल्वो बस सोमवार को तड़के पहर करीब साढ़े पांच बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जिकरपुर के समीप ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसमें ट्रैक्टर चालक के साथ ही वॉल्वो सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि ईंटों से भरा ट्रैक्टर मांट से ईंट लेकर बिक्री करने दिल्ली जा रहा था। ट्रैक्टर को चालक राजेश पुत्र भूरी सिंह (29 वर्ष) निवासी तेहरा थाना मांट (मथुरा) चला रहा था। पीछे से आ रही वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्राली में भिड़ गई।
विज्ञापन


इस जोरदार भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक राजेश के साथ ही संजय कुमार पुत्र देवकुमार (18 वर्ष) निवासी वरूआया थाना शांगीपुर (प्रतापगढ़), मुजम्मिल पुत्र मुमताज (35 वर्ष) निवासी 271 थाना जनकपुरी (दिल्ली), प्रीतिप्रसाद पुत्र ओमप्रकाश (35 वर्ष) निवासी बर्फखाना, हुसैनगंज (लखनऊ) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी 0775 पर तैनात सचिन कुमार, बच्चन सिंह घटनास्थल पर आननफानन में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जेवर के निजी अस्पताल ले गए लेकिन राजेश, संजय कुमार और मुजम्मिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रीती प्रसाद समेत अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। टप्पल थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed