फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wow! Do not know the claimant, the husband is delivering the bio data

वाह! दावेदार का पता नहीं, पति पहुंचा रहे बायोडाटा

Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Wow! Do not know the claimant, the husband is delivering the bio data
वाह! दावेदार का पता नहीं, पति पहुंचा रहे बायोडाटा - फोटो : Rupesh
आरक्षण देकर महिलाओं को भले ही सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा हो। लेकिन पुरुष प्रधान समाज आज भी अपनी दकियानूसी सोच से चिपका हुआ है। इसका नजारा सोमवार को जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय पर देखने को मिला।
विज्ञापन


जापान हाउस में सोमवार को नगर पंचायत एवं नगर पालिका के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं का आवेदन लिया जा रहा था। अलीगढ़ के प्रभारी नगर निकाय राजकुमार चाहर स्वयं मौजूद थे। नगर पंचायत छर्रा के चेयरमैन का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि दोपहर दो बजे तक करीब आधा दर्जन लोग आवेदन लेकर पहुंचे, जिसमें एक भी दावेदार यानी महिला नहीं थी। अधिकतर दावेदार अपनी पत्नी का बायोडाटा लेकर पहुंचे थे। इसी बीच किसी ने सवाल उठा दिया कि प्रत्याशी जब आवेदन देने नहीं पहुंच रहीं, तो जनता के बीच वोट मांगने कैसे जाएंगी। 
विज्ञापन


प्रभारी एवं अन्य नेता बिना प्रत्याशी को देखे एवं उनसे बातचीत किये कैसे आवेदन को आगे बढ़ाएंगे या अपना कमेंट देंगे। इस तर्क से प्रभारी राजकुमार चाहर भी सहमत हुए। उसके बाद यह बात मोबाइल के माध्यम से छर्रा तक पहुंची। परिणाम यह हुआ कि शाम में टिकट की दावेदार एक महिला स्वयं बायोडाटा लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार चाहर ने बताया कि पहले दिन विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए 50 से अधिक आवेदन आए हैं। मंगलवार को भी इच्छुक नेताओं से आवेदन लिए जाएंगे। इस मौके पर जिला पालक सुनील पांडेय, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे। खास बात यह रही कि मेयर व वार्ड पार्षद की तरह जिले में टिकट के दावेदारों की भीड़ नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed