Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   World First Farmer is Woman

दुनिया पहली किसान है औरतः प्रो. मूसवी

Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
World First Farmer is Woman
एएमयू के इतिहास विभाग में आयोजित सिंपोजियम को सम्बोधित करती प्रो. शिरीन मूसवी। - फोटो : CITY OFFICE
इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं इतिहासकार प्रो. शिरीन मूसवी ने कहा कि औरतें दुनिया की पहली किसान हैं। बैलों के प्रयोग के बाद वह खेती से अलग हुई और पुरुषों पर निर्भर हुई। इसी के साथ वह सभ्यता के विकास क्रम में पीछे छूटती चली गईं।
विज्ञापन

प्रो. शिरीन मूसवी एएमयू के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज, इतिहास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ‘पुरातत्व की सहायता से महिलाओं के इतिहास का लेखन’ विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने पुरापाषाण युग से लेकर नवपाषाण युग तक मिलने वाले औजारों तथा ढांचों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि इसमें महिलाओं का उल्लेख पाया गया है। प्रो. मूसवी ने कहा कि प्राचीन पुरातात्विक सामग्री का अध्ययन करें तो औरतों की ऊंचाई पुरुषों के समान थी।
विज्ञापन

वह शारीरिक रूप से भी पुरुषों से कमजोर नहीं थी। परिवार सिस्टम के आने के पहले वह जमीन खोदकर खेती करती थी। बाद में बैलों का प्रयोग होने पर औरतें खेती से अलग हुईं। ऋग्वेद आते-आते औरतों की भूमिका बदल गई और पुरुषों पर निर्भर हो गईं। अथर्ववेद तक आते-आते औरतें मलेच्छ हो गईं। राना सफवी ने सर सैयद अहमद खान की पुस्तक आसार-उस-सनादीद तथा संगीनबेग की सैर-उस-मनाजिल की लेखनी एवं चित्रों के हवाले से प्राचीन दिल्ली की चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. अली नदीम रेजावी ने कहा कि पेटिंग्स से मुगल काल के आर्थिक एवं तकनीकी विकास को समझा जा सकता है। प्रो. एमके पुंढीर ने आगरा के मध्यकालीन शाही भवन पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed