फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   work of making 13533 women millionaires of Aligarh started

Aligarh: 13533 महिलाओं को लखपति बनाने का काम शुरू, साल भर में ही हासिल होगा ये मुकाम

Thu, 12 Jan 2023 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

अलीगढ़ को लखपति महिला कार्यक्रम के लिए चुना गया है। जनपद के टप्पल ब्लॉक में समूह में काम करने वाली 13 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
work of making 13533 women millionaires of Aligarh started
नोट - फोटो : Pixabay

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक में रहने वाली 13533 महिलाओं को लखपति बनाने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। ये महिलाएं 1262 समूहों से जुड़ी हुईं हैं। लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक महिला की आय प्रतिमाह 10 हजार या इससे अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित है, जिससे प्रत्येक महिला की सालभर की आय 1 लाख 20 हजार रूपये हो जाएगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रैट सभागार में लखपति महिला कार्यक्रम के लिए गठित जनपद स्तरीय समन्वय समिति डीएलसीसी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण में लखपति महिला कार्यक्रम के तहत 14 लाख 66 हजार 325 महिलाओं की वार्षिक आय आगामी तीन वर्ष में एक लाख रूपये से अधिक करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के 11 जनपदों का चयन किया गया है जिसमें अलीगढ़ भी शामिल है।

विज्ञापन

उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं पीडी डीआरडीए भाल चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में 14465 समूह में 156941 महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। पहले चरण में टप्पल ब्लाक के 1262 समूहों से जुड़ी 13,533 महिलाओं को अन्य विभागों के सहयोग से लखपति बनाने की कवायद शुरू की गई है।

ये है प्लानिंग
जीपीडीपी के माध्यम से किस गांव में किस चीज की पैदावार और डिमाण्ड है, उसका सर्वे किया जाएगा। वीपीआरपी एप के माध्यम से समूह की महिलाओं की आवश्यकताओं की जानकारी लेकर चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को की आय एक लाख रुपये से अधिक सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य, मनरेगा, विद्युत, कृषि व पशुपालन के अलावा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह, डीएसटीओ संजय कुमार, डीपीओ श्रेयश कुमार, सीवीओ बीपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, डीएचओ डॉ धीरेन्द्र सिंह, डीआईओएस सर्वदा नन्द, बीएसए सतेन्द्र कुमार ढ़ाका, डीएसओ शिवाकांत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed