फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women spoke in socity with confidance

आत्मविश्वास के साथ चुप्पी तोड़के खुलकर बोलें महिलाएं

Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
women spoke in socity with confidance
अमर उजाला अपराजिता के तहत ओजोन सिटी में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेती महिला - फोटो : CITY OFFICE
हेडिंग
विज्ञापन

आत्मविश्वास के साथ चुप्पी तोड़ खुलकर बोलें महिलाएं
प्वाइंटर
अपराजिता के तहत ओजोन सिटी में शनिवार को युवतियों व महिलाओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महिलाएं समाज में आत्मविश्वास के साथ चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलें। महिलाओं तथा युवतियों में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। आत्मविश्वास की बदौलत ही महिलाएं किसी भी आपातकाल में अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। यह बातें शनिवार तो ओजोन सिटी के ओजोन क्लब में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित आत्मरक्षा शिविर में महिलाओं को बताई गईं।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक शालिनी सिंह, राजीव चौहान, ब्लैक बेल्ट अनन्या सिंह व कार्तिक राज सिंह ने महिलाओं तथा युवतियों को आत्मरक्षा करने के गुर सिखाए। यहां बताया गया कि आखिर बिना शस्त्र के वह कैसे शरारती तत्वों से निपट सकती हैं। यहां बच्चों तथा किशोरियों से परिजनों को बेहतर काउंसिलिंग करने के बारे में भी जागरूक किया गया। अभिभावकों को बताया गया कि आखिर वह अपने बच्चों को ऐसे तैयार करें कि नकारात्मकता उनके दिमाग पर हावी न हो। जिससे बच्चे हर बात परिजनों को बता सकें। इस मौके पर एजीएम शैलेंद्र कुमार, विकास गोयंका, संजीव मदान जीएमडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह बोले लोग
कार्यक्रम में बताया गया मोबाइल व पर्स उल्टे हाथ पर रखने का टिप्स काम का है। इससे लूट रुकने की संभावना है।
- भारती सिसौदिया।
कार्यक्रम के जरिए मन में आत्मविश्वास जगा है। नि:संकोच अब वास्तव में अब अपराजिता बनने की उम्मीद जागी है।
- नीलू दीवान।
किशोर, बच्चे तथा युवतियों की काउंसिलिंग वाला विषय अच्छा लगा। वास्तव में हम अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी रखनी चाहिए।
- चंचल शर्मा।
प्रोग्राम से हिम्मत बंधी है। वहीं अनुभव भी है कि चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलने से भी काफी सारी समस्या समाप्त हो जाती हैं।
- सारिका।
कार्यक्रम काफी अच्छा लगा है। मेरा मानना है कि हर युवतियों तथा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखने चाहिए।
- माधुरी सिंह।
अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। मेरा मानना है कि प्रत्येक महिला को इस कार्यक्रम से जरूर जुड़ना चाहिए।
- प्रवीन मंगला, सीएमडी ओजोन ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed