फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women protest against smart meters

Aligarh News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 05 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Women protest against smart meters
स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध जताती महिलाएं। संवाद
स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में शहर की महिलाओं का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आया। महिलाएं लाल डिग्गी स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं। यहां प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे घरेलू बजट बिगड़ रहा है और उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। धरना-प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, पुराने मीटर सिस्टम को बहाल करने और बिजली बिलों में पारदर्शिता तय करने की मांग उठाई गई। चिलकोरा नगरिया व रजा नगर क्षेत्र की महिलाएं सबसे पहले सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान के आवास पहुंचींं थीं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान शहजाद अल्वी, आमिर चौधरी, नीतू शर्मा, नसीम हैदर, डॉ. सलीम राजा, वाहिद अली एडवोकेट, सैफुर रहमान, मुकेश सूर्यवंशी आदि थे। उधर, किसान सेना ने भी लाल डिग्गी कार्यालय पर युवा मंडल अध्यक्ष सद्दाम के नेतृत्व में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम लोगों को वेवजह परेशान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर किसानों ने बिजली अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed