फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women labour death in factory, factory owner murder alleged

फैक्टरी में महिला मजदूर की मौत, फैक्टरी मालिक पर हत्या आरोप

Thu, 19 Dec 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
women labour death in factory,  factory owner murder alleged
ममता की मौत के बाद दीनदयाल अस्पताल में विलाप करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
तालानगरी स्थित एक फैक्टरी में बुधवार को अनुसूचित जाति की महिला मजदूर की दुष्कर्म में नाकाम रहने पर दरिंदों ने हत्या कर दी। महिला के शव को दीनदयाल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने जमकर हंगामा काटा। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के दौरान पीएसी के पास रामघाट रोड जाम कर दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। थाना पुुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दुष्कर्म की कोशिश और हत्या की धाराओं में फैक्टरी संचालक सहित अन्य अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने अनुसूचित जाति की एक 32 वर्षीय महिला एक साल से तालानगरी स्थित एक हार्डवेयर फैक्टरी में काम कर रही थी। महिला का पति राजमिस्त्री है। पति के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे पत्नी के फोन से उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी को खून को उल्टियां हो गई हैं, जिसके चलते उसे दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पहुंचकर देखा तो अस्पताल में पत्नी का शव पड़ा हुआ था। चेहरे और शरीर पर घाव के निशान थे। फोन करने वाला व्यक्ति गायब था।
विज्ञापन

जानकारी करने गांव और परिवार के लोगों के साथ फैक्टरी पहुंचे तो वहां अंदर नहीं घुसने दिया। सूचना पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर फैक्टरी के भीतर नहीं जाने दिया और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी चेक नहीं करने दिए। इस पर परिवार वालों ने रामघाट रोड जाम कर हंगामा काटना शुरू किया था। हंगामे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग फिर से दीन दयाल अस्पताल पहुंच गए। पुलिस यहां शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही थी, जिसे रुकवा दिया और हंगामा करते हुए पहले मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी बाद ही पोस्टमार्टम के नारे लगाने लगे। पति का आरोप है कि पत्नी के साथ फैक्टरी में दुष्कर्म की कोशिश की गई। नाकाम होने पर उसकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
इंस्पेक्टर संदीप कुमार के मुताबिक फैक्टरी संचालक सहित अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

घर चलाने की जिम्मेदारी ले रखी थी
मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के मुताबिक उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। पति की मजदूरी से घर नहीं चल पा रहा था। इसलिए पत्नी ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी। परिवारीजनों ने बताया कि इस फैक्टरी में करीब डेढ़ साल पहले कोंडरा निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। उस समय भी मृतक के परिवार वालों ने फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed