फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women hanged and committed suicide

विष्णुपुरी में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

Fri, 08 Jan 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
women hanged and committed suicide
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके की एक महिला ने बृहस्पतिवार की शाम को फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है। परिवार वाले आत्महत्या के पीछे के कारणों का उल्लेख नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

नूतन गुप्ता (45) पत्नी संजय गुप्ता निवासी निवासी विष्णुपुरी, क्वार्सी शाम छह बजे के करीब घर में अकेली थी। पति घर के बाहर ही स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। बच्चे छत पर थे। इसी बीच महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी का फंदा गले में डाल लिया और मौत के आगोश में समा गई। महिला के बच्चे थोड़ी देर बाद मां को पुकारते हुए नीचे आए।
विज्ञापन

मां की आवाज न आने पर वह कमरे में पहुंचे। मां को फंदे पर लटका देख पिता को बुला लिया। परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक महिला द्वारा आत्महत्या क्यों की गई। इसका पता लगाया जा रहा है। शुक्रवार यानी आज शव को पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट में बहुत सी बातों का खुलासा हो जाएगा। परिवार वाले अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed