फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women die in road accident

पति संग मायके जा रही महिला की दुर्घटना में मौत

Mon, 16 Nov 2020 10:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
women die in road accident
महानगर के गांधीपार्क बस स्टैंड पर रविवार रात डिवाइडर से टकराकर पलटी कार के नीच दबकर एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त महिला अपने पति व बच्चों के साथ भाई दूज पर मायके जा रही थी। इस दुर्घटना में महिला का बेटा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना की खबर पर मायके व ससुराल पक्ष में त्योहार पर कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया है।
विज्ञापन

गभाना के गांव मोहरेनी निवासी महिला सर्वेश (35) पत्नी सतीश रविवार की रात पति व दो बच्चों के साथ भाई दूज पर अपने मायके गुरसिकरन जा रही थी। वह गभाना से ऑटो में सवार होकर आई थी और बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे वाहन में सवार होने की तैयारी में थी। इसी बीच मालगोदाम की ओर से आ रही तेज कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सर्वेश कार के नीचे दब गई।
विज्ञापन

इस दौरान बेटा भी उसके साथ था, मगर वह पति ने खींच लिया, जिससे वह बच गया। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने कार को हटाया और तत्काल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, भीड़ ने कार चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। इस दुर्घटना की खबर पर सर्वेश के मायके में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों में भाई दूज का त्योहार नहीं मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गांधीपार्क में ही रविवार रात कमालपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि डोरी नगर निवासी मजदूर विष्णु शर्मा (22) पुत्र रामप्रकाश किसी काम से सासनी गेट गया था। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। राहगीरों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया, मगर वहां उसे बचाया नहीं जा सका। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। परिवार में पत्नी बबली का त्योहार पर हुई दुर्घटना के बाद से हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed