फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women beaten and gave to drink Acid, Hathras, UP

ससुरालवालों ने पहले महिला को पीटा, फिर पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

Mon, 19 Aug 2019 04:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
Women beaten and gave to drink Acid, Hathras, UP
महिला को पिलाया तेजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव बिचपुरी में ससुरालवालों पर महिला के साथ मारपीट करने और फिर तेजाब पिलाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। महिला को मायके के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थाने में बिजली का करंट लगने से हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के बिचपुरी निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी पांच साल पहले इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी दो सगी बहनों मनीषा और साधना के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन अब दोनों भाई दोनों बहनों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। रविवार को भी साधना के साथ उसके पति दलजीत ने मारपीट की।

आरोप है कि इसी दौरान उसे टॉयलेट में डालने वाला तेजाब पिला दिया गया। इस बात की सूचना आस-पास के लोगों ने साधना के मायके के लोगों को दे दी। जिसके बाद वह बिचपुरी पहुंच गए।


सूचना के बाद डायल 100 पुलिस भी गांव पहुंच गई। साधना को अर्ध बेहोशी की हालत में मुरसान सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। काफी देर बाद साधना का पति भी जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां से साधना को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

एसएचओ सत्यप्रकाश का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed