फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman teasing in Prayagraj Express

प्रयागराज एक्सप्रेस में दिल्ली की महिला के साथ छेड़खानी

Thu, 29 Aug 2019 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
woman teasing in Prayagraj Express
प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) से दिल्ली जा रही एक महिला के साथ गुरुवार तड़के ट्रेन में सवार प्रयागराज के एक युवक ने छेड़खानी
विज्ञापन

कर दी। महिला ने शोर मचा दिया। पास की सीट पर सो रहे महिला के पति ने युवक को पकड़ लिया। गाड़ी के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी के हवाले कर उसके खिलाफ छेड़खानी की मुकदमा दर्ज कर दिया।
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि वह प्रयागराज से ट्रेन में पति के साथ सवार हुई थी। गाड़ी सुबह करीब 4 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली थी। तभी बराबर वाली बोगी में सवार एक युवक आया और दबोच लिया। शोर मचाने पर पास की सीट पर सो रहे पति की आंख खुल गई।
विज्ञापन

पति ने अन्य यात्रियों की सहायता से युवक को दबोच लिया और उसे अलीगढ़ जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक आरोपी अशोक कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी मेजा, इलाहाबाद के खिलाफ महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के साथ ट्रेन में उसकी बहन भी सफर कर रही थी। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन में खड़ा था। अचानक से ब्रेक का झटका लगने के कारण वह महिला के ऊपर गिर पड़ा था। मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed