{"_id":"692a05fa5670e963a507e9da","slug":"woman-riding-scooter-dies-after-colliding-with-truck-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101310-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर से स्कूटी से रठगांव लौट रही एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला ने बृहस्पतिवार रात को जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
गांव जामनका निवासी माजीद खां का निकाह आठ माह पहले संजना बेगम (19) से हुआ था। करीब एक माह से वह अपने मायके छेरत के गांव रठगांव में थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे स्कूटी से अलीगढ़ से कपड़े खरीदकर गांव वापस आ रही थी। रास्ते में छेरत के पास एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल हालत में उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की रात नौ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रबलप्रताप सिंह ने बताया है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।