फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman murdered by slitting her throat with a shovel

Aligarh: महिला की फावड़े से गला काटकर हत्या, पति मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 24 Jan 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 10:35 PM IST
सार

भोला के घर से चीखने की आवाजें आने लगीं। लोग उधर दौडक़र पहुंचे तो सरवन देवी भागते हुए पड़ोसी के घर पहुंच गई। भोला फावड़ा लेकर वहां भी आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat with a shovel
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान अतरौली में रायपुर स्टेशन के निकट रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की 24 जनवरी शाम फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति घटना स्थल से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन


मूल रूप से बरला थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी भोला पुत्र सुखवीर सिंह करीब 20 साल से गांव रायपुर मुजफ्ता में रहते हैं। सुखवीर सिंह की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। नौ साल पहले भोला की शादी सरवन देवी निवासी बांदा के साथ हुई थी। उनके दो बेटा-बेटी हैं। 24 जनवरी शाम करीब 7.30 बजे भोला के घर से चीखने की आवाजें आने लगीं। लोग उधर दौडक़र पहुंचे तो सरवन देवी भागते हुए पड़ोसी के घर पहुंच गई। 
विज्ञापन


भोला फावड़ा लेकर वहां भी आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। वह लहुलुहान होकर वहीं अचेत होकर गिर गई। उसके खून निकलने लगा। भोला को लोगों ने पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी लााया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गाजीपुर से भी लोग सीएचसी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार भोला नशे का आदी था। शुक्रवार शाम भी  इसी बात को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हो गई और भोला ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या उसके पति द्वारा की गई है। पति फरार है पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी में जुटी हैं। घटना की जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।- सर्जना सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed