{"_id":"655bb09eaf60c48e690afb04","slug":"woman-going-to-her-parents-house-for-wedding-dies-after-falling-from-bike-aligarh-news-c-109-1-jat1001-395-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला की बाइक से गिरकर मौत, शादी में जा रही थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला की बाइक से गिरकर मौत, शादी में जा रही थी मायके
Tue, 21 Nov 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:46 AM IST
सार
वीरो उर्फ वीरवतीअपने भतीजे राजेश के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मरोरगढ़ी जा रही थी। रास्ते में विश्वकर्मा विद्यालय के सामने वीरो बाइक पर थैला को संभालने लगी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
वीरवती
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शादी समारोह में शामिल होने मायके जा रही एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम के अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
वीरो उर्फ वीरवती पत्नी अमीचंद उम्र 55 वर्ष निवासी नोहिना होडल जिला पलवल अपने भतीजे राजेश पुत्र रमेश के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मरोरगढ़ी जा रही थी। रास्ते में विश्वकर्मा विद्यालय के सामने वीरो बाइक पर थैला को संभालने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। जिसको टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने वीरो को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने गांव ले गए।
विज्ञापन