फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Aligarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 19 Dec 2025 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
गांव वास हर्जी में बृहस्पतिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया है कि गांव के आकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी चंचल (21) निवासी गांव बसेला, थाना राया के साथ नौ माह पहले हुई थी। सुरेंद्र सुबह शीतगृह में नौकरी करने गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी खेत पर थे। शाम को लौटकर आए तो कमरे में फंदे पर चंचल को लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस व मायके वाले भी पहुंच गए। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले कहीं चले गए। थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने हत्या आरोप लगाया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed