{"_id":"674e2059b0eff9fe8e08a045","slug":"woman-dies-of-dengue-accused-of-murder-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101289-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मेडिकल में इलाज के दौरान डेंगू से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मेडिकल में इलाज के दौरान डेंगू से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
सार
ससुराल वालों ने बताया कि महिला डेंगू से पीड़ित थी। वहीं मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव बांईकलां निवासी डेंगू पीड़ित एक महिला की 1 दिसंबर की रात जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव बांईकलां निवासी नईमुद्दीन का निकाह 10 वर्ष पहले जनपद गाजियाबाद के लोनी निवासी खलील की बेटी गुलफ्सां के साथ हुआ था। परिजन ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से गुलफ्सां को बुखार आ रहा था। कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पर भी सुधार न होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां इलाज के दौरान 1 दिसंबर की रात निधन हो गया। इस पर वह शव लेकर गांव चले आए।
विज्ञापन
वहीं मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ महेश कुमार ने बताया कि ससुराल वालों ने बताया कि महिला डेंगू से पीड़ित थी। वहीं मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन