फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies during treatment in Covid Hospital, family commits uproar in hathras

हाथरस: कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 28 May 2021 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 May 2021 03:35 PM IST
सार

मृतक महिला मीरा देवी (55) वर्ष पत्नी हजारीलाल निवासी मोहल्ला कर हाथरस की 16 मई को हालत बिगड़ गई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल  में दाखिल कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies during treatment in Covid Hospital, family commits uproar in hathras
महिला की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एमडी टीबी हॉस्पिटल में बने कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे। महिला भी एक स्वास्थ्यकर्मी की मां है। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मृतक महिला मीरा देवी (55) वर्ष पत्नी हजारीलाल निवासी मोहल्ला कर हाथरस की 16 मई को हालत बिगड़ गई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल  में दाखिल कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मीरा देवी का पुत्र सफाई कर्मचारी है और स्वास्थ्य विभाग में तैनात है।
विज्ञापन


इन लोगों ने चिकित्सक व अन्य स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग पहुंच गए। चिकित्सक ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर हाथरस गेट पुलिस  भी वहां आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल स्थिति काबू में है। शव को मौके से श्मशान स्थल भिजवाया गया है। चिकित्सक द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed