{"_id":"5fb2e43a8ebc3e67a03366b4","slug":"woman-dies-due-to-falls-from-bike-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर मायके जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर मायके जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत
Tue, 17 Nov 2020 02:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जीटी रोड पर एक महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच वहां से निकल रही एंबुलेंस के जरिए पति तत्काल ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इससे मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मूल रूप से बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के दानगढ़ निवासी अशोक कुमार गाजियाबाद के हर्ष विहार-2 में नौकरी करते हैं। गाजियाबाद में ही वह परिवार समेत रहते हैं। भाई दूज पर वह अपनी पत्नी ऊषा देवी (58) को बाइक पर साथ लेकर अपनी ससुराल महुआखेड़ा थाना क्वार्सी अलीगढ़ शहर जा रहे थे।
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव भरतरी के पास ऊषा देवी अचानक बाइक से सड़क गिर पड़ीं जिससे उनकी मौत हो गई। पति अशोक कुमार के अनुसार ऊषा देवी डायबिटीज से पीड़ित थीं और इंसुलिन का इंजेक्शन लेती थीं। सोमवार को उन्होंने इंजेक्शन नहीं लिया था। आशंका जताई कि हो सकता है कि इंजेक्शन न लेने से तबीयत बिगड़ी हो और गश आ जाने से वह बाइक से गिर पड़ी हों? ऊषा देवी के मायके महुआखेड़ा में उनके निधन की खबर पहुंची तो परिवार वालों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन