{"_id":"6558af1127143f36170e9094","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-due-to-planetary-influences-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligharh News: पति-जेठ में हुआ झगड़ा, पत्नी ने मना किया, तो पीट दिया, महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligharh News: पति-जेठ में हुआ झगड़ा, पत्नी ने मना किया, तो पीट दिया, महिला ने दी जान
Sat, 18 Nov 2023 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:03 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मझोला निवासी राधा देवी के पति और जेठ के बीच शराब पीकर झगडा होने लगा। पत्नी ने पति से झगड़ा करने से मना किया, तो पति ने शराब के नशे में राधा के साथ मारपीट कर दी। रात को तो राधा बच्चों के साथ सो गयी, लेकिन सुबह कमरे में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक राधा के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति और जेठ के बीच झगड़े के बीच पत्नी आई, उसने झगड़ने से मना किया। पति ने पत्नी को पीट दिया। पत्नी ने रात में बच्चों के सो जाने के बाद कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मझोला निवासी 30 वर्षीय राधा देवी पत्नी विपिन कुमार के पति और जेठ के बीच 17 नवंबर को शराब पीकर झगडा होने लगा। पत्नी राधा देवी ने पति से झगड़ा करने से मना किया, तो पति ने शराब के नशे में राधा के साथ मारपीट कर दी। रात को तो राधा बच्चों के साथ सो गयी, लेकिन 18 नवंबर की सुबह कमरे में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पति ने राधा देवी के शव को ऊपरी मजिंल से नीचे उतार कर चारपाई पर लिटा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राधा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका राधा देवी के मायके वालो को सूचित किया गया। मृतका राधा देवी ने अपने पीछे दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन