{"_id":"667cc0df9e13a86874072a80","slug":"woman-cheated-of-rs-70-thousand-inside-bank-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100655-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बैंक के अंदर महिला से 70 हजार की ठगी, कागजों की गड्डी थमा, ले गए असली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बैंक के अंदर महिला से 70 हजार की ठगी, कागजों की गड्डी थमा, ले गए असली नोट
Thu, 27 Jun 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:01 AM IST
सार
रुपये जमा करने के लिए महिला लाइन में लग गईं। इसी बीच दो युवक उनके पास पहुंचे और कागजों की गड्डी जिसमें ऊपर पांच सौ रुपये का एक नोट लगा था थमाते हुए जमा करने के लिए कहा। महिला ने अपना थैला काउंटर पर रखा। तभी युवक रूपयों से भरा थैला ले उड़े।
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिला रश्मि देवी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
गांव भोजाका निवासी एक महिला से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अंदर दो युवक 70 हजार रुपये ठग ले गए। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के ककोड़ थाने के गांव नूरपुर निवासी रश्मि देवी पत्नी सुशील शर्मा अपने मायके भोजाका आई हैं। 26 जून को कस्बा स्थित एसबीआई शाखा में उन्होंने अपने खाते से 30 हजार रुपये निकाले। इसके बाद अपने पिता के खाते में 70 हजार रुपये जमा करने के लिए लाइन में लग गईं। कुछ रुपये वह घर से साथ लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन
इसी बीच दो युवक उनके पास पहुंचे और कागजों की गड्डी जिसमें ऊपर पांच सौ रुपये का एक नोट लगा था थमाते हुए जमा करने के लिए कहा। इस पर रश्मि देवी ने रुपयों से भरा अपना थैला काउंटर पर रखकर उनके रुपये ले लिए। इसी बीच उनका थैला लेकर युवक रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन