{"_id":"5bc4f5afbdec2269332768b0","slug":"woman-carrying-child-from-aligarh-women-s-hospital-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ महिला अस्पताल से बच्चा लेकर भागी महिला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ महिला अस्पताल से बच्चा लेकर भागी महिला, हंगामा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल से नवजात बच्ची गायब होने के बाद रोती हेमलता ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में से सोमवार की शाम एक महिला प्रसूता को झांसा देकर उससे बच्ची लेकर चंपत हो गई। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर भाजपा नेताओं सहित पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
थाना क्वार्सी के रावणटीला में संजय गांधी कालोनी निवासी चंद्रपाल ताला मजदूरी का काम करता है। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी हेमलता को जिला महिला चिकित्सालय ले गया और भर्ती करा दिया। यहां पर सोमवार की सुबह करीब 6.15 बजे हेमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद हेमलता को फिर से वार्ड में ले जाया गया।
चंद्रपाल ने बताया कि शाम को करीब पांच बजे एक महिला आकर वार्ड में बैठ गई। यह समझा गया कि किसी भर्ती महिला के साथ होगी। वह महिला बैठी रही। इस दौरान हेमलता की सास गरम पानी लेने चली गई। इस दौरान महिला हेमलता के पास आई और कहा कि तुम्हारी सास बच्ची को मंगा रही हैं।
विज्ञापन
महिला पर भरोसा करते हुए हेमलता ने बच्ची उसे सौंप दी। लेकिन काफी देर तक महिला नहीं आई। जब सास लौटीं तो पता चला कि उन्होंने तो बच्ची मंगाई ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के साथ अन्य लोग भी आ गए और इसी बात पर अस्पताल में हंगामा होने लगा।
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, जुगल किशोर जीवन अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि घटना के बाद अस्पताल की सीएमएस मौके पर क्यों नहीं आई हैं?
इसके अलावा थाना बन्ना देवी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है। बाद में अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान भी अस्पताल पहुंच गई थीं।