{"_id":"5f8585e58ebc3e9bf733be76","slug":"woman-beating-her-husband-on-road-in-hathras-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाथरस में रोज रोज की किच-किच से परेशान महिला ने पति को बीच सड़क पर पीटा, फाड़ दिए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाथरस में रोज रोज की किच-किच से परेशान महिला ने पति को बीच सड़क पर पीटा, फाड़ दिए कपड़े
Tue, 13 Oct 2020 04:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाथरस कोतवाली गेट इलाके के एक गांव की महिला आए दिन की मारपीट से तंग आकर पुलिस के पास पहुंची, यहां पर उसकी नहीं सुनी गई तो उसने खुद ही पति को बीच सड़क पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए।
मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस आरोपी पति का पहले भी शांतिभंग में चालान कर चुकी है और अब उसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। अलीगढ़ रोड स्थित नवगृह मंदिर के पास एक महिला व उसके पति के बीच कहासुनी हो रही थी।
महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उससे मारपीट करता है। रोज-रोज की मारपीट और किच-किच से तंग आकर महिला ने गुस्से में आकर पति की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई महिला ने पति के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
महिला द्वारा पति को पीटे जाने पर लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने उसे रोका तो महिला ने आपबीती लोगों को सुनाई। महिला का आरोप था कि पति रोज-रोज शराब पीने का आदी है, उसकी इस आदत से वह परेशान हो गई है। शराब के नशे में पति उसकी पिटाई करता है।

वह अपने पांच बच्चों को लेकर सड़क पर रह रही है। इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है, लेकिन अब ये फिर उसे परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि वह इस मामले को लेकर पुलिस के पास गई थी, लेकिन यह कहते हुए उसे लौटा दिया कि पति के साथ नहीं बनती है तो उससे अलग रहो।
एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पहले भी पति का शांति भंग में चालान किया गया था। अब महिला ने फिर से शिकायत की है। जिस पर आरोपी पति को तलाश किया जा रहा है।
एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पहले भी पति का शांति भंग में चालान किया गया था। अब महिला ने फिर से शिकायत की है। जिस पर आरोपी पति को तलाश किया जा रहा है।