फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman ate poison

एसएसपी दफ्तर के बाहर युवती ने खाया विषैला पदार्थ

Tue, 23 Feb 2021 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman ate poison
अतरौली के गांव नगला बंजारा में हुई मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने से आहत युवती सोमवार को विषैला पदार्थ खाकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। जिससे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल और बाद में जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां इलाज के बाद होश आने पर उसने पूरा वाकया बताया। इस पर एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ अतरौली को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अतरौली के गांव नगला बंजारा निवासी रिंकी ने बताया कि 14 जनवरी को उसका पड़ोसी महिला से विवाद हुआ था। इस मामले में दी गई झगड़े की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित दो लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। आरोप है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसे घेर में बंधक बनाकर पीटा गया था। इसी की शिकायत करने वह एसएसपी दफ्तर आई थी और बाहर ही बैठे-बैठे उसने विषैला पदार्थ खा लिया। जब वह अचेत हुई तो बाहर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी हरकत में आए।
विज्ञापन

आनन-फानन पुलिस जीप में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी ने मामले में पीआरओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। मेडिकल कालेज में होश आने पर रिंकी ने पूरा वाकया बताया। खबर पर उसके परिजन भी यहां पहुंच गए थे। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज है। चूंकि सात साल से कम सजा का मुकदमा है। इसलिए शांति भंग की कार्रवाई की गई है। फिर भी मौके पर सीओ अतरौली को भेजा है और विवेचक व थाना पुलिस की लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है जो भी रिपोर्ट मिलेगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed