फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will get rid of illegal hoardings and banners

Aligarh News: अवैध होर्डिंग्स और बैनर से मिलेगी निजात

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Will get rid of illegal hoardings and banners
नगरीय क्षेत्र की मुख्य मुख्य मार्गों व सड़कों पर अवैध होर्डिंग्स, फ्लैक्स, क्रॉस बैनर आदि प्रचार सामग्री से शहर की सूरत को खराब करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर 25 से 31 दिसंबर तक अवैध विज्ञापन होर्डिग्स प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में जोनल अधिकारी व उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त आयुक्त ठाकुर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय के नेतृत्व में 25 अधिकारी, कर्मचारियों और 80 कार्मिकों की अलग-अलग जोन वार टीमें गठित की गई हैं, जो रोजाना कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि 25 दिसंबर को क्वार्सी चौराहा से महेशपुर, पीएसी, कयामपुर मोड़ होते हुए एटा चुंगी, क्वार्सी चौराहा से मीनाक्षी पुल जोन-1 व 2, 26 को कठपुला से अनूपशहर रोड, कठपुला से यूनिवर्सिटी सर्किल, कठपुला से गांधी पार्क, सासनी गेट होते हुए पड़ियावली जोन-1 व 2, 27 को कबरकुत्ता से रेलवे रोड, ऊपरकोट से हाथी पुल होते हुए देहलीगेट, गूलर रोड होते हुए नुमाइश मैदान जोन-2 व 3, 28 को कठपुला से सारसौल चौराहा, सुभाष चौक से छर्रा रोड रेलवे स्टेशन, केला नगर चौराहा जोन-1 व 3, 29 को सासनी गेट चौराहा से भुजपुरा, देहली गेट, देहलीगेट से खैर रोड, नादा पुल, साईं आयुर्वेदिक कॉलेज तक जोन-3 व 4, 30 को गांधी पार्क, पत्थर बाजार, बारहद्वारी से रघुवीरपुरी, रसलगंज, कठपुला, गांधी पार्क से नौरंगाबाद पुल से एटा चुंगी होते हुए सिंधौली जोन-2 व 4 और 31 को सासनी गेट से फूल चौराहा से देहलीगेट जोन-3 में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed