{"_id":"64500b2f3b56b3e53a0fc144","slug":"will-do-100-voting-to-fulfill-our-participation-in-democracy-aligarh-news-c-2-ali1009-106988-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने को करेंगी शत-प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने को करेंगी शत-प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
मतदान के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम मतदान मेरा कर्तव्य, मेरा अधिकार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय, रामघाट रोड में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान चुनाव में निष्पक्ष रूप से मतदान करने को शपथ भी दिलायी गई।
प्राचार्य डॉ. शर्मिला शर्मा ने कहा कि शपथ का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि वे मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है कि वे अपने शहर की ऐसी सरकार चुनें जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही शहर का चहुंमुखी विकास करा सके।
उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि इस मुहिम से निश्चित रूप से निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। इस दौरान छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली। यहां डॉ. ममता श्रीवास्तव ने भी मतदान के अधिकार के विषय में अपने विचार रखे।