{"_id":"64949eae3f179b84a6047824","slug":"wife-was-beaten-when-she-was-late-in-making-vegetables-aligarh-news-c-113-1-sali1011-83-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सब्जी बनाने में देर हुई तो पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सब्जी बनाने में देर हुई तो पत्नी को पीटा
Fri, 23 Jun 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
जरा-जरा सी बात पर महिलाएं अपने ही घर में हिंसा का शिकार हो रही हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को महज इसलिए बुरी तरह पीटकर पति ने लहूलुहान कर दिया कि सब्जी बनाने में उससे देर हो गई थी। पीड़िता की ओर से पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।
मामला गांव कुमरौआ का है। यहां की निवासी रेखा देवी पत्नी कालीचरन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम सब्जी बनाने में कुछ देर हो गई थी। इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए पति ने पीटना शुरू कर दिया। डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में छोड़कर पति घर से चला गया। इसके बाद सास और पड़ोसियों ने गंगीरी चौराहा स्थित एक डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाया। घायल रेखा देवी ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद