{"_id":"5d6433fe8ebc3e01696861da","slug":"wife-s-murder-with-knives-consumed-poison-herself-aligarh-news-ali2119096139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या, खुद खाया जहर, संतान ना होने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या, खुद खाया जहर, संतान ना होने से था परेशान
Tue, 27 Aug 2019 06:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो........... रेशमा।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के भुजपुरा ठाकुर वाली गली इलाके में रविवार रात नि:संतान दंपती में संतान को लेकर उपजी कलह के बीच पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदकर हत्या कर जान देने के इरादे से खुद जहर खा लिया। सोमवार सुबह जब मकान मालकिन को घटना की जानकारी हुई तो मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
खबर पर पहुंची पुलिस ने कमरे में अचेत पड़े पति को जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत में सुधार नहीं था। इधर, हत्या को लेकर महिला के मायके पक्ष ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें पत्नी के बच्चे न होने और मायका पक्ष द्वारा मकान की मांग पूरी न किए जाने को लेकर हत्या किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
मूल रूप से सराय रहमान बन्नादेवी निवासी ताजउद्दीन (35) पुत्र अलाउद्दीन निवासी सराय रहमान बन्नादेवी अपनी पत्नी रेशमा (32) के साथ पिछले पांच माह से कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गली, भुजपुरा निवासी चांद खां के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। दोनों की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
मायके पक्ष का आरोप है कि दंपती के बीच संतान न होने के लेकर कलह बनी रहती थी। रविवार रात वह शराब के नशे में घर आया था। अंदेशा है कि नशे में ही दंपती में रात फिर विवाद हुआ और इसी बीच ताजउद्दीन ने बेड पर लेटी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी की गर्दन रेत दी।
इसके बाद उसके पेट पर भी कई वार किए। इस हमले में महिला की मौत हो गई। इसके बाद ताजउद्दीन ने जहर खा लिया और बेड के नीचे बेहोश होकर गिर पड़ा। मकान स्वामी चांद खां की पत्नी सुबह उठकर दूसरी मंजिल पर गई। कमरे का दरवाजा बंद देख तो उसने रेशमा को आवाज लगाईं। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर शव देख होश उड़ गए।
उसने तुरंत पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर से शव कब्जे में लिया। वहीं अचेत पड़े ताजउद्दीन को जिला अस्पताल भिजवाया।
यहां वह दो घंटे बाद होश में आ गया। मगर ज्यादा बता पाने की स्थिति में नहीं था। देर रात तक उसकी हालत नाजुक थी। इधर, रेशमा के भाई रियाज निवासी सासनी गेट की ओर से जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है।
एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करने के बाद कमरे को सील कर दिया गया है। चाकू और मृतका के मुंह से मिले कपड़े को सील कर दिया है। इधर, हत्या से घबराए मकान में रहने वाले अन्य किराएदार भी कहीं चले गए हैं। एसपी सिटी अभिषेक, सीओ अनिल समानिया, इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह आदि ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
दो दिन पहले ही पीटा था, साले को देख हुआ आगबबूला
रेशमा के भाई ने बताया कि ताजउद्दीन का जुल्म बहन पर इस कदर बढ़ गया था कि वह घर के राशन तक का इंतजाम नहीं करता था। मजबूरन बहन को ताला कारखाने में मजदूरी करनी पड़ती थी। वह मजदूरी के पैसे भी ले जाता और शराब पी लेता था। संतान न होने का ताना देकर मारता था। पिछले कुछ सालों से बहन पर मायके वालों से मकान दिलवाने को दबाव बनाने लगा था। रियाज के अनुसार शुक्रवार को भी बहन को पीटा था। जानकारी होने पर रविवार को वह वहां गया था। वहां बहन ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इधर, जीजा ने वहां उसे देख लिया तो वह बात करने भी न आया और गुस्से में घर से चला गया। रियाज के अनुसार इसी गुस्से में वह रात को शराब पीकर आया और बहन की हत्या कर दी।
दोस्त संग जबरन संबंध बनवाने का भी आरोप
रेशमा के मायके वालों ने ताजउद्दीन पर मौखिक तौर पर आरोप लगाया है कि पैसों के लालच में ताजउद्दीन ने अपने दोस्त का घर बुलाकर रेशमा को उसके साथ संबंध बनाने को कहा था। इसका विरोध करने पर रेशमा के साथ मारपीट भी की गई। हत्याकांड के बाद से ताजउद्दीन के परिवार वाले भी फरार हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर रेशमा की ससुराल से कोई नहीं पहुंचा।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि रेशमा की हत्या के पीछे संतान न होना और पति के शराब पीकर घरेलू हिंसा करने की बात सामने आ रही है। मृतका के भाई रियाज की तहरीर पर नगर कोतवाली में ताजउद्दीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।