{"_id":"63937d8ce2d2f56bb112978c","slug":"wife-killed-husband-for-asking-for-paratha-city-office-news-ali3065984118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पराठा मांगने पर पत्नी ने कर दी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पराठा मांगने पर पत्नी ने कर दी पति की हत्या
विज्ञापन
लक्ष्मन का फाइल फोटो ।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के देहली गेट नगला मसानी क्षेत्र में दंपती में हुए विवाद के बाद घर से गए युवक का शव बृहस्पतिवार रात बरौला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इस खबर पर आए युवक के परिजनों ने पत्नी व मृत युवक के साली-साढ़ू पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम जब शव घर पहुंचा तो कार्रवाई के लिए खैर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसे लेकर घंटों तनाव जैसे हालात रहे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें मुकदमा व कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। देर रात मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
हुआ यूं कि नगला मसानी के 24 वर्षीय मजदूर युवक लक्ष्मण पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। बृहस्पतिवार शाम दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। बस इस झगड़े के बाद दोनों में ऐसी तनातनी हुई कि हाथापाई तक हो गई। इस पर पत्नी पास के ही मोहल्ला कुंजलपुर में रहने वाले अपने बहन-बहनोई के घर चली गई।
विज्ञापन
पीछे-पीछे खुद लक्ष्मण भी वहां पहुंचा और वहां भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद लक्ष्मण वहां से चला गया और घर नहीं लौटा। देर रात उसका शव सिविल लाइंस क्षेत्र में बरौला पुल के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। सिविल लाइंस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया। जहां सुबह उसकी पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई तो परिजन भी पहुंच गए।
भाई वीरेंद्र ने पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस इस घटना को दंपती विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का मामला मानकर जांच करने लगी। इस पर परिवार खफा हो गया और शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद शव मोहल्ले में पहुंचा तो शव सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया गया। इस पर कई थानों का फोर्स व पीएसी मौके पर बुला ली गई।
तमाम प्रयास के बाद भी परिजन नहीं माने और पत्नी व मृत लक्ष्मण के साली व साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाने लगे। घंटों समझाने के बाद पुलिस तीनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की बात पर तैयार हुई। तब हंगामा शांत हुआ और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई।
इस दौरान कई बार पुलिस की परिजनों से नोकझोंक तक हुई। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार प्रकरण की अब तक की जांच में दंपती विवाद में ट्रेन के आगे कूदककर आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिवार की मांग व जिद के चलते तीनों पर हत्या दर्ज कर जांच की जा रही है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है। जो सच होगा, वही तय होगा। किसी को निर्दोष जेल नहीं भेजा जाएगा।
इस घटना के मूल में जो बात सामने आई है, उसके विषय में पता चला है कि लक्ष्मण शाम को जब काम से घर लौटा तो उसने खाने में पत्नी से आलू के परांठे मांग लिए थे। जब तक पत्नी कुछ खाना बना चुकी थी। इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपनी बहन के घर चली गई तो युवक वहां भी पहुंचा और उनमें झगड़ा हुआ। इसके बाद वहां से वह फिर निकलकर गया है। तब उसकी लाश मिली है।

लक्ष्मन की मौत के बाद देहली गेट थाने में हंगामा करती महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : CITY OFFICE