{"_id":"6921ae09e75f8a7211028768","slug":"wife-files-report-against-husband-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पीटने के बाद छोड़ गया मायके, अश्लील फोटो कर रहा वायरल, भेज रहा अश्लील मैसेज, पति पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पीटने के बाद छोड़ गया मायके, अश्लील फोटो कर रहा वायरल, भेज रहा अश्लील मैसेज, पति पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 22 Nov 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:05 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पति उसके गलत ढंग से बनाए गए अश्लील फोटो वायरल कर रहा है। फोन पर अश्लील मेसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसका आरोप है कि वह अश्लील फोटो वायरल कर रहा है और अश्लील मैसेज मोबाइल पर भेज रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार 16 अप्रैल को थाना हरदुआगंज क्षेत्र में शादी हुई थी। शादी कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पति सहित उसके मामा-मामी प्रताड़ित करने लगे। 15 जुलाई को आरोपी उसे पीटने के बाद मायके के बाहर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पति उसके गलत ढंग से बनाए गए अश्लील फोटो वायरल कर रहा है। फोन पर अश्लील मेसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इससे समाज में बदनामी हो रही है। मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन