{"_id":"64b2f709a0390f6e5000c128","slug":"wife-did-not-agree-the-young-man-died-in-his-in-laws-house-aligarh-news-c-114-1-sali1013-110-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुराल में युवक ने दी जान, पत्नी ने नहीं मानी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुराल में युवक ने दी जान, पत्नी ने नहीं मानी यह बात
Sun, 16 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:14 AM IST
सार
दस-बारह दिन पहले अशोक ससुराल गांव निधौला आए थे। बताते हैं कि वह पत्नी पर साथ अपने घर चलने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इस पर शुक्रवार रात वह पत्नी की साड़ी लेकर गांव के बाहर रजबहा की पटरी पर पहुंचे। वहां शीशम के पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गांव निधौला स्थित अपनी ससुराल आए चालीस वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात गांव से बाहर शीशम के पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह शौच के लिए लोग निकले तब घटना की जानकारी हुई। बताते हैं कि पत्नी से अनबन के चलते उसने जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बुढ़ासी क्षेत्र के गांव निधौला निवासी दुर्जन सिंह के बेटी कुंवरवती की शादी करीब 17 वर्ष पहले बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा का नगला निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. राजपाल सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। मायके पक्ष के अनुसार अशोक कुमार शराब पीने के आदी थे। इससे कलह रहने पर करीब डेढ़ वर्ष पहले बच्चों को साथ लेकर कुंवरवती अपने मायके में रहने लगी।
विज्ञापन
दस-बारह दिन पहले अशोक ससुराल गांव निधौला आए थे। बताते हैं कि वह पत्नी पर साथ अपने घर चलने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इस पर शुक्रवार रात वह पत्नी की साड़ी लेकर गांव के बाहर रजबहा की पटरी पर पहुंचे। वहां शीशम के पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजपाल सिंह सहित सीओ मोहसिन खान और फोरेंसिक टीम सहित मृतक के भाई भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन