फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife busy on facebook, Husband asked for divorce

फेसुबक की दीवानी पत्नी से मुझे तलाक दिलवा दो मैडम

Wed, 08 Jan 2020 08:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Wife busy on facebook, Husband asked for divorce
देहली गेट थाना क्षेत्र के एक दंपती ने बुधवार को आशा ज्योति केंद्र में अजीबोगरीब शिकायत की। पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह दिनभर फेसबुक चलाने में व्यस्त रहती है। सुबह की चाय हो या रात का खाना कुछ भी बनाकर नहीं देती। इसलिए उससे तलाक लेना चाहता हूं। इधर, पत्नी ने भी पति पर शक करने का आरोप लगाते हुए, उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अब दोनों के रिश्तों की डोर बच्चों की पढ़ाई पर दो माह के लिए टिकी है। दंपती का कहना है कि वह बच्चों की वार्षिक परीक्षा खत्म होते ही तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। आशा ज्योति केंद्र की टीम दोनों के बीच सुलह समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन

आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर सीमा अब्बास ने बताया कि दंपती देहली गेट का रहने वाला है। 11 साल पहले फरीदाबाद की युवती और देहली गेट इलाके के युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) भी हो गए। बुधवार को महिला ने पहले अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर आरोप लगाया कि उसका पति उस पर शक करता है। उसका मानसिक उत्पीड़न करता है। पति को जब बुलाया गया तो उसने कहा कि पत्नी के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह खुद दिनभर फेसबुक चलाती है। फेसबुक पर इतनी व्यस्त रहती है कि सुबह की चाय हो या रात का खाना कुछ भी नहीं पकाती। यह किस्सा कई माह से चल रहा है। अब दोनों का साथ रहना संभव नहीं है। सीमा अब्बास के मुताबिक दंपती का कहना है कि दो माह बाद जैसे ही बच्चों की वार्षिक परीक्षा खत्म होगी। एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो जाएंगे। फिलहाल दंपती की काउंसलिंग की जा रही है। रिश्ते को बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed