{"_id":"678365d8c4cc9d982e02ad51","slug":"wife-and-her-sister-were-injured-by-stabbing-them-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी व उसकी बहन को चाकू मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी व उसकी बहन को चाकू मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
Sun, 12 Jan 2025 12:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:19 PM IST
सार
पति से करीब एक माह पूर्व तलाक हो चुका है। पति दुकान पर आया। उस समय बहन भी दुकान पर बैठी हुई थी। पति ने उसे दुकान से खींचकर लाठी-डंडों से मारा-पीटा। बहन पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बीमा नगर में तलाक से गुस्साए पति ने पत्नी व उसकी बहन को चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़िता अंजू ने थाना बन्नादेवी में पति दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बीमा नगर निवासी अंजू का कहना है कि उसका पति से करीब एक माह पूर्व तलाक हो चुका है। वह अपने ही मोहल्ले में किराये पर दुकान लेकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति 10 जनवरी रात करीब आठ बजे दुकान पर आ गया। उस समय बहन लक्ष्मी भी दुकान पर बैठी हुई थी। दीपू ने उसे दुकान से खींचकर लाठी-डंडों से मारा-पीटा। बहन लक्ष्मी पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दीपू तेजाब डालने की धमकी देता है। सुरक्षा के लिहाज से बहन लक्ष्मी उसके साथ रहती है। किसी तरह दोनों बहनों ने भागकर पड़ोसी महेंद्र कुमार के घर में घुसकर जान बचाई। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन