फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.

Aligarh News: बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 01 Sep 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : samvad
गांव सुढि़याल के समीप सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। वह छेरत स्थित एक कंपनी से ट्यूटी करने के बाद वह छतारी स्थित अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर के रहने वाले मुकेश कुमार (42) छेरत स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। रविवार की रात ड्यूटी करने के बाद सुबह बाइक से अपने गांव जा रहे थे, सुबह करीब 5:30 बजे जवां के गांव सुढि़याल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुकेश के पिता रघुवर दयाल की लगभग सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मृतक आश्रित कोटे से रखा गया ता। वह रोजाना ड्यूटी के बाद बाइक से गांव आते-जाते थे। वह तीन भाइयों मे सबसे छोटे थे, उन्होंने अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र को बिलखते छोड़ा है। एसओ जवां धीरज कुुमार का कहना हैै कि शव को कब्जे में ले लिया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है,तहरीर आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed