फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister of State scaled the wall to enter the inter-college; found the roofs of five rooms missing inside

Aligarh News: दीवार फांदकर इंटर कॉलेज में घुसे राज्यमंत्री, अंदर पांच कमरों की छत गायब मिली

Tue, 01 Sep 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Minister of State scaled the wall to enter the inter-college; found the roofs of five rooms missing inside
दीवार फांदकर विद्यालय में घुसते राज्यमंत्री। - फोटो : samvad
ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को सालपुर के सरकारी इंटर कॉलेज की हकीकत देखने पहुंचे राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर को गेट बंद मिला। कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर वह दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए तो पांच कमरों की छत गायब, चाहरदीवारी टूटी और छात्रों के लिए शौचालय तक नहीं मिला। कॉलेज की बदहाली देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल और डीआईओएस को फोन कर पिछले 10 साल में मिले बजट और उसके खर्च का हिसाब तलब कर लिया।
विज्ञापन

दरअसल गांव सालपुर के सीआईएसएफ जवान विवेक डागुर की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राज्यमंत्री से ग्रामीणों ने सरकारी इंटर कॉलेज की बदहाली की शिकायत की। ग्रामीणों की बात सुनकर मंत्री अचानक निरीक्षण करने निकल पड़े। रविवार होने के कारण इंटर कॉलेज में स्टाफ मौजूद नहीं था। गेट बंद मिला तो कर्मचारी को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद मंत्री दीवार फांदकर परिसर में पहुंच गए। परिसर में दाखिल होते ही अव्यवस्थाओं का पूरा ढांचा सामने था। पीछे की ओर कई कमरों की छत नहीं थी। बाकी भवन भी जर्जर हालत में मिला। चाहरदीवारी कई जगह टूटी थी और परिसर में ऊंची घास व झाड़ियां उगी थीं। विद्यार्थियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं मिली। विद्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को देखकर मंत्री ने इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना।
विज्ञापन

ये हालात देख राज्यमंत्री ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह को फोन किया और साफ-सफाई व विद्यालय की बदहाली पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने डीआईओएस से बात कर विद्यालय की स्थिति बताई। साथ ही पिछले 10 वर्षों में कॉलेज को मिली धनराशि और उस पर हुए खर्च का पूरा हिसाब भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

305 बच्चे पंजीकृत, फिर भी सुविधाएं नदारद
विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक 305 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हालांकि रोजाना करीब 170 से 180 विद्यार्थी ही विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय में छह शिक्षकों की भी कमी है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं के लिए एस्टीमेट और जरूरतों की सूची पहले ही जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है।
दशकों से विवाद, नहीं बनी प्रबंधन समिति
कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह ने बताया कि मंत्री का फोन आया था और उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर जानकारी ली। बजट की कमी के कारण वह स्तर पर काम नहीं करा पा रहे हैं। दशकों से चले आ रहे विवाद के कारण विद्यालय में प्रबंधन समिति भी नहीं है। इसकी देखरेख एसडीएम के स्तर से होती है।

-------------------
. ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय पहुंचा था। जर्जर हालत देखकर मन बहुत दुखी हुआ। डीआईओएस से पिछले 10 वर्ष का लेखा-जोखा मांगा है। मूलभूत सुविधाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी कीमत पर बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - सुरेंद्र दिलेर, राजस्व राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed