फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer's body found hanging from a noose on a raised platform in the field

Aligarh News: खेत में मचान के सहारे फंदे पर लटका मिला किसान का शव

Tue, 01 Sep 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a noose on a raised platform in the field
किसान का शव फंदे पर लटका मिलने पर मौके पर लगी भीड़। संवाद  - फोटो : samvad
गांव भूपाल नगलिया में सोमवार को मक्का के खेत में बने मचान के सहारे फंदे पर 60 वर्षीय किसान प्रेमपाल सिंह का शव लटका मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि प्रेमपाल सिंह सुबह करीब सात बजे मक्का की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ओमवती उन्हें देखने खेत पर पहुंचीं। खेत पर मचान से शव लटका देखकर उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, सीओ महेश कुमार और तहसीलदार अजय कुमार पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी घर पर अकेले रहते थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक नोएडा और दूसरा मध्य प्रदेश में नौकरी करता है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों से जानकारी ली जा रही है, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed