{"_id":"66d8fa2154e18afba602c2f7","slug":"when-cho-returned-to-work-patients-gathered-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101043-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे सीएचओ, उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे सीएचओ, उमड़े मरीज
Thu, 05 Sep 2024 05:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:54 AM IST
सार
3 सितंबर शाम हड़ताल खत्म होने के बाद कुछ सीएचओ कार्य स्थल पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन अधिकांश काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विजयगढ़ स्थिति उप स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेते मरीज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद 4 सितंबर को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की कतारें लग गईं। देहात में कई उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 100 तो कहीं 50 मरीज पहुंचे। छर्रा में करीब छह सीएचओ बिना सूचना दिये छुट्टी पर चले गये। इन केंद्रों पर एएनएम ने टीकाकरण और दवा का वितरण किया। बुखार और जुकाम के मरीजों में बढ़ोत्तरी होने से इन केंद्रों पर भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि 3 सितंबर शाम हड़ताल खत्म होने के बाद कुछ सीएचओ कार्य स्थल पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन अधिकांश काम पर लौट आए हैं। गभाना के उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी कामकाज शुरू हो गया है। तकरीबन 20 दिन से यहां का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद था। हड़ताल खत्म होने के बाद सीएचओ ने मरीजों का उपचार किया। क्षेत्र के चूहरपुर, पैराई, वीरपुरा, सोमना के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का उपचार कर दवाएं दीं गईं। 50 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
तीन महीने बाद आए डॉक्टर
विजयगढ़ कस्बा के उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. विजेंद्र सिंह तीन महीने बाद अस्पताल पहुंचे हैं। उनके आने की जानकारी मिलने से मरीजों की लंबी कतार लग गई। सुबह से दोपहर तक लगभग 100 मरीज पहुंचे। डॉक्टर का कहना है कि बार-बार उन्हें सीएमओ दफ्तर से प्रशिक्षण पर भेज दिया जाता है। इसलिए वह अस्पताल में नहीं रह पाते हैं। बता दें कि अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज आते हैं। डॉक्टर की अनुपस्थिति पर फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय उन्हें दवाएं देते हैं। तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद तीन दिन पूर्व ही डॉ. विजेंद्र सिंह काम पर लौटे हैं। कस्बा व क्षेत्र के लोगों का कहना है डॉक्टर रोजाना मौजूद रहें तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन