फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When called to police station, women tried to create a jam

Aligarh News: थाने बुलाने पर महिलाओं ने की जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 20 Sep 2024 07:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 20 Sep 2024 07:08 AM IST
सार

15 सितंबर की रात गांव निवासी वीरेश बाइक से घर लौट रहे थे। अपने दरवाजे पर परिवार के लोगों सहित प्रधान रास्ते पर कुर्सियां डालकर बैठे थे। रास्ता देने के लिए कहने प्रधान मुंशी खां सहित शाकिर, दिल पुकार, बॉबी, कलुआ आदि ने पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
When called to police station, women tried to create a jam
हकीमगढी में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव मोरथल में कुछ लोगों को पीटने के मामले में 19 सितंबर को पुलिस ने फरार आरोपियों के परिवार की महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इससे भड़की महिलाओं ने थाना घेरने सहित रामघाट रोड जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने खदेड़ दिया। मौके पर पहुंचीं सपा जिलाध्यक्ष उन्हें समझाकर गांव ले गईं।

विज्ञापन


15 सितंबर की रात गांव निवासी वीरेश पुत्र कप्तान बाइक से घर लौट रहे थे। अपने दरवाजे पर परिवार के लोगों सहित प्रधान रास्ते पर कुर्सियां डालकर बैठे थे। रास्ता देने के लिए कहने प्रधान मुंशी खां सहित शाकिर, दिल पुकार, बॉबी, कलुआ आदि ने पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे वीरेश के भाई नीटू, प्रशांत और भाभी मालती को भी बुरी तरह से पीटा। मामले में दिल पुकार जेल में है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


इन्हीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके परिवार की महिलाओं को पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर प्रधान पक्ष के लोगों को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed